राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अपने आवास पर 28 नवचयनित वैज्ञानिक अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।
इन अधिकारियों का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया के तहत किया गया है। प्रदेश में वर्तमान में 12 जिलों में विधि विज्ञान प्रयोगशालाएं संचालित हैं, जबकि छह अन्य जिलों में इन्हें स्थापित करने का काम चल रहा है।
अपराधों की जांच में वैज्ञानिक साक्ष्यों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश की सभी विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं में ई-फॉरेंसिक 2.0 प्रणाली भी लागू की गई है।