जागरण संवाददाता, वाराणसी। प्रकाश और उल्लास का महापर्व दीपावली इस वर्ष धार्मिक पंचांग के अनुसार रविवार, 8 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा। कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर पड़ने वाले इस महाउत्सव में माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है।इस बार गृहस्थ, व्यापारियों और तांत्रिक साधना करने वाले साधकों के लिए पूजा के अलग-अलग विशेष मुहूर्त और सिद्धि काल बन रहे हैं।

प्रदोष काल और वृषभ लग्न का मुख्य मुहूर्त