National
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का लखनऊ में धरना, दो सप्ताह में निर्णय न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी
जागरण संवाददाता, लखनऊ। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विशिष्ट बीटीसी-2004 बैच के सेवारत और सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बुधवार को निशातगंज स्थित विद्या भवन में शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय के सामने एक दिवसीय सांकेतिक धर
लेखक Jitendra Kumar Upadhyay86K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विशिष्ट बीटीसी-2004 बैच के सेवारत और सेवानिवृत्त शिक्षकों ने बुधवार को निशातगंज स्थित विद्या भवन में शिक्षा निदेशक (बेसिक) कार्यालय के सामने एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया।
प्रदेशभर से जुटे शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित मांगपत्र सौंपकर 28 जून 2024 के शासनादेश के अनुपालन में लंबित विकल्प-पत्रों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि दो सप्ताह में सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो दीपावली के बाद मुख्यमंत्री आवास के सामने आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
