राज्य ब्यूरो, रांची। कोलकाता स्थित सीबीआई की आर्थिक अपराध शाखा (ईओबी) में तीन नवंबर को मेसर्स नटराज राइस मिल्स प्राइवेट लिमिटेड के रांची निवासी दो पूर्व निदेशकों सहित नौ नामजद आरोपित, अन्य अज्ञात लोक सेवक व अन्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
आरोपितों पर बैंक आफ इंडिया को 19 करोड़ 30 लाख रुपये का चूना लगाने का आरोप है। यह प्राथमिकी बैंक आफ इंडिया के रांची अंचल कार्यालय के रिकवरी विभाग के उप अंचल प्रबंधक असीम कुमार की लिखित शिकायत पर दर्ज की गई है।