National
दिवाली पर घर आए प्रवासियों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा, यूपी में 15 नवंबर तक चलेगा विशेष अभिायन
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए गुरुवार से 15 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अब तक कभी फाइलेरिया रोधी दवा नहीं खाने वाले (नेवर टेकन), दवा सेवन से इनकार करने वाले और दीपावली पर घर ल
लेखक Parvez Ahmad200K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए गुरुवार से 15 नवंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान अब तक कभी फाइलेरिया रोधी दवा नहीं खाने वाले (नेवर टेकन), दवा सेवन से इनकार करने वाले और दीपावली पर घर लौटे प्रवासी लोगों को भी दवा खिलाई जाएगी।
स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर अपनी निगरानी में लोगों को दवा का सेवन कराएंगे। इसके बाद 19 नवंबर से सात दिसंबर तक 16 जिलों के 53 ब्लाक में सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
