National
लक्ष्मी नगर के मंगल बाजार रोड स्थित ऑफिस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। लक्ष्मी नगर स्थित मंगल बाजार रोड पर स्थित एक कार्यालय में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग पहली मंजिल पर स्थित करीब 60 वर्ग गज के कार्यालय में लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे ऑफिस को अपनी चपे
लेखक SHUZAUDDIN SHUZAUDDIN97K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। लक्ष्मी नगर स्थित मंगल बाजार रोड पर स्थित एक कार्यालय में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग पहली मंजिल पर स्थित करीब 60 वर्ग गज के कार्यालय में लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे ऑफिस को अपनी चपेट में ले लिया।
आग की चपेट में आने से कार्यालय में लगा बिजली का मीटर, एसी, फर्नीचर और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड जलकर राख हो गए। हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। गनीमत रही कि आग लगने के समय कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
