जागरण संवाददाता, सिवान। मंडल कारा में गुरुवार की सुबह जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया। अधिकारियों की टीम ने जेल परिसर में करीब तीन घंटे तक तलाशी ली। अचानक हुई इस कार्रवाई से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।
जेल के विभिन्न वार्डों में हुई सघन तलाशी
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह डीएम और एसपी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम मंडल कारा पहुंची। इसके बाद जेल के विभिन्न वार्डों और परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया गया।