National
जयपुर की 'त्योहार अशर्फी' मिठाई बनी चर्चा का विषय, कीमत 1.23 लाख रुपये प्रति किलो
डिजिटल डेस्क, जयपुर। दीपावली पर जयपुर की एक मिठाई अपनी कीमत और खास अंदाज के कारण चर्चा में है। ‘त्योहार अशर्फी’ नाम की इस मिठाई का दाम 1.23 लाख रुपये प्रति किलो है। सोने के सिक्के के आकार की मिठाई का नौ ग्राम का एक टुकड़
लेखक Digital Desk142K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, जयपुर। दीपावली पर जयपुर की एक मिठाई अपनी कीमत और खास अंदाज के कारण चर्चा में है। ‘त्योहार अशर्फी’ नाम की इस मिठाई का दाम 1.23 लाख रुपये प्रति किलो है। सोने के सिक्के के आकार की मिठाई का नौ ग्राम का एक टुकड़ा 1,111 रुपये में मिलता है। नौ टुकड़ों के डिब्बे की कीमत 9,999 रुपये है।
मिठाई के बीच में बादाम का मिश्रण है, जिसमें स्वर्ण भस्म मिलाई गई है। इसके ऊपर सोने का वर्क और केसर की परत चढ़ाई गई है। त्योहार आउटलेट की संस्थापक सीए अंजलि जैन ने बताया कि उनका उद्देश्य राजाओं और महाराजाओं के दौर से जुड़ी पारंपरिक अशर्फी को खाने योग्य रूप में पेश करना था। प्रति टुकड़ा 1,111 रुपये की कीमत शुभ मानी जाने वाली संख्या के कारण रखी गई है। उन्होंने इसे समृद्धि और शांति का प्रतीक आलीशान दीवाली उपहार बताया।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
