जासं, जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में आधारभूत संरचना के विकास, सुरक्षा सुदृढ़ीकरण और ट्रैक रखरखाव कार्यों के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
रेलवे प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 4 से 12 नवंबर तक अलग-अलग तिथियों में 9 जोड़ी मेमू और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से रद रहेगा।
सुरक्षा और समयबद्धता के लिए लिया गया फैसला