जासं, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसिडेंट (कमर्शियल व्हीकल ऑपरेशंस) विशाल बादशाह ने बुधवार सुबह टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों और कमेटी मेंबरों से मुलाकात कर कंपनी की भावी योजनाओं और प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा की।
इवेको अधिग्रहण और नए बाजार के अवसर 
यूनियन पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए विशाल बादशाह ने कहा कि 'इवेको' (Iveco) के अधिग्रहण के बाद कंपनी को एक नया और बड़ा बाजार मिला है।