जागरण संवाददाता, बदायूं। गरीब हूं, कोई काम मिल जाएगा तो बच्चों के लिए कुछ खाने का खरीद लूंगी...। दरवाजे पर ऐसी दुहाई देने वाली हर महिला पर भरोसा मत करिये। पेट्रोल पंप मालिक की पत्नी ने ऐसी दो महिलाओं पर तरस कर घरेलू कार्य दिया। वे दोनों 25 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गईं।
सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस आरोपितों तक पहुंची तो पता चला कि अलीगढ़ का गिरोह इस तरह कई घटनाएं कर चुका। बुधवार को मां, बेटी समेत तीन महिलाओं व चोरी के जेवर खरीदने वाले सर्राफ से पूछताछ में कई जानकारियां मिलीं। इन सभी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।