संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। Muzaffarpur Police Transfer: जिले में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।
इसके तहत अहियापुर, मोतीपुर और यातायात थाना समेत कई प्रमुख थानों के प्रभारियों का तबादला कर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।
एसएसपी ने बुधवार की देर रात इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी करते हुए कुल 17 पुलिस पदाधिकारियों को इधर से उधर किया है।