National
लखनऊ विश्वविद्यालय में दीपोत्सव: 50 देशों के 400 विदेशी छात्रों ने उत्साह से मनाई दीपावली
जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ रहे विदेशी विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़कर दीपावली का पर्व उत्साह के साथ मनाया। आचार्य नरेंद्र देव इंटरनेशनल ब्वायज हास्टल और बीरबल साहनी गर्ल्स हास्
लेखक Anand Tripathi83K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ रहे विदेशी विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़कर दीपावली का पर्व उत्साह के साथ मनाया। आचार्य नरेंद्र देव इंटरनेशनल ब्वायज हास्टल और बीरबल साहनी गर्ल्स हास्टल की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित 'दीपोत्सव-2026' में करीब 50 देशों के 400 अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कुलपति प्रो. जय प्रकाश सैनी ने कहा कि दीपावली जैसे त्योहार विभिन्न संस्कृतियों के बीच सेतु का काम करते हैं। ऐसे आयोजन आपसी समझ, मित्रता और वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में पारंपरिक उत्सव, सांस्कृतिक संवाद और सामूहिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
