जागरण संवाददाता, यमुनानगर। शास्त्री पार्क की गोविंद शाखा में हर सुबह स्वयंसेवकों से मिलने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के यमुनानगर जिला संघचालक सेवाराम (75) का बुधवार सुबह पैतृक गांव रादौर (सहारनपुर) में निधन हो गया।
रोज उनके साथ शाखा में समय बिताने वाले स्वयंसेवकों को जब यह खबर मिली तो वे स्तब्ध रह गए। दोपहर 12 बजे गांव में उनका अंतिम संस्कार हुआ। बेटे चेतन ने मुखाग्नि दी। अंतिम विदाई देने के लिए यमुनानगर से हजारों लोग पहुंचे।