National
बंगाल के पूर्व मंत्री की कंपनियों को पांच साल में मिले 150 टेंडर, करोड़ों के लेनदेन की जांच
जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल के पूर्व पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दुर्गापूजा पास बिक्री में घोटाले की जांच के बाद अब पर्यटन विभाग के ठेकों में वित्तीय अनियमितताओं की भी पड़ताल शुरू हो गई
लेखक Digital Desk140K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कोलकाता। बंगाल के पूर्व पर्यटन मंत्री इंद्रनील सेन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। दुर्गापूजा पास बिक्री में घोटाले की जांच के बाद अब पर्यटन विभाग के ठेकों में वित्तीय अनियमितताओं की भी पड़ताल शुरू हो गई है।
पुलिस मुख्यालय लालबाजार की विशेष जांच टीम (एसआईटी) को प्राथमिक जांच में पिछले पांच वर्षों के दौरान जारी करीब 150 टेंडरों का पता चला है। पुलिस का दावा है कि इन सभी टेंडरों के काम इंद्रनील सेन से जुड़ी तीन कंपनियों को मिले। जांच टीम अब टेंडर आवंटन, सरकारी भुगतान और कंपनियों के बैंक खातों के लेनदेन की कड़ियां जोड़ रही है।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
