संवाद सहयोगी, बहादुरगढ़। थाना क्षेत्र के डहरा रामपुर गांव में बुधवार की देर रात संपत्ति विवाद में एक युवक ने घर में आग लगा दी।
इसके कारण घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के डहरा रामपुर गांव में रहने वाले रोबिन नामक युवक का अपने स्वजन से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
युवक ने घर में लगा दी आग