संवाद सूत्र, रजरप्पा (रामगढ़)। झारखंड के छोटे शहरों में भी नशे का नेटवर्क फैल रहा है। रामगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को गुप्त सूचना पर बोरोबिंग चेकपोस्ट के पास छापेमारी कर 5.88 ग्राम ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद की गई। इसकी अनुमानित कीमत 50 से 60 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।