National
जम्मू: जिस घर में ब्याही गई, उसी आंगन में जली चिता; बिलावर में 25 साल की सोनी की मौत पर फूटा मायकेवालों का गुस्सा
जागरण संवाददाता, बिलावर। बिलावर के परनाला के कटनी निवासी 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला बुधवार को उस समय गरमा गया, जब मृतका के नगरोटा से पहुंचे मायके पक्ष के सैकड़ो की संख्या में लोगों ने
लेखक Karun Sharma133K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बिलावर। बिलावर के परनाला के कटनी निवासी 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला बुधवार को उस समय गरमा गया, जब मृतका के नगरोटा से पहुंचे मायके पक्ष के सैकड़ो की संख्या में लोगों ने बिलावर उपजिला अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। नगरोटा से पहुंचे मायके वालों ने अपनी बेटी की मौत को संदिग्ध करार देते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का आरोप था कि उनकी बेटी को पिछले करीब तीन वर्षों से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी बेटी के साथ कोई अनहोनी हुई है और उसकी मौत सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
