National
गाजीपुर में प्रशासक और इंजीनियर के बीच बढ़ा विवाद, गड्ढा मुक्ति से जुड़ा 4 करोड़ का टेंडर सस्पेंड
जागरण संवाददाता, गाजीपुर। जिला पंचायत में सड़कों के गड्ढामुक्ति के करीब पौने 4 करोड़ के टेंडर को लेकर प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी-इंजीनियर और प्रशासक पति के बीच बंद कमरे में विवाद हो गया। विवाद के दौरान पिस्टल निकलने की चर
लेखक Shivanand Rai87K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गाजीपुर। जिला पंचायत में सड़कों के गड्ढामुक्ति के करीब पौने 4 करोड़ के टेंडर को लेकर प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी-इंजीनियर और प्रशासक पति के बीच बंद कमरे में विवाद हो गया। विवाद के दौरान पिस्टल निकलने की चर्चा है। इसके बाद प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर, एएमए की रिपोर्ट पर डीएम ने टेंडर प्रक्रिया स्थगित कर दी है। वहीं एएमए की सुरक्षा में तीन सशस्त्र पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हालांकि इस मामले में प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी ने अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। विवाद के पीछे दोनों पक्षों का अपने-अपने करीबी ठेकेदारों को टेंडर देना है।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
