National
रिटायर्ड हो चुके 58 साल के दिव्यांग कर्मचारियों को दोबारा नहीं मिलेगी नौकरी, हरियाणा सरकार ने किया स्पष्ट
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। 58 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद सेवा से रिटायर किए जा चुके कर्मचारियों को दोबारा नौकरी में शामिल नही
लेखक Sudhir Tanwar118K पढ़े गए
-1793796139911.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति को लेकर सरकार ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। 58 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद सेवा से रिटायर किए जा चुके कर्मचारियों को दोबारा नौकरी में शामिल नहीं किया जाएगा।
वित्त विभाग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और एसडीएम को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया है। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट में चल रहे मामलों और एडवोकेट जनरल की कानूनी राय की जानकारी साझा करते हुए वित्त विभाग ने बताया है कि सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिकाएं (एसएलपी) दाखिल की गई हैं। सुप्रीम कोर्ट द्वारा 20 अगस्त को पारित आदेश में दो तरह की परिस्थितियों को अलग-अलग माना गया है।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
