राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में पशु आहार और रासायनिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कच्चे माल की उपलब्धता आसान करने की पहल की है। अब राज्य में संचालित पशु आहार (कैटल फीड) इकाइयां पशु आहार बनाने के लिए दूसरे राज्यों से छोआ मंगा सकेंगी।
इसी तरह बायोडीजल और फार्मलडीहाइड के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले मेथनाल का भी दूसरे राज्यों से आयात किया जा सकेगा।