जागरण संवाददाता, सहारनपुर। दीपावली पर घरों की सजावट में आधुनिकता और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। बाजार में बुर्ज खलीफा की तर्ज पर तैयार किए गए थ्रीडी टावर, आकर्षक झूमर और लालटेन शेप वाली लाइटें लोगों को खूब लुभा रही हैं। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक डिजाइन वाली ये लाइटें घर के हर कोने को खास अंदाज देंगी।
पारंपरिक दीयों के साथ इन डिजाइनर लाइटों का इस्तेमाल दीपावली की सजावट को नया ट्रेंड दे रहा है। खास बात यह है कि कम जगह में भी इनसे घर को शानदार और शाही लुक दिया जा सकता है। इस बार बाजार में पारंपरिक सजावटी सामान के साथ आधुनिक डिजाइन की लाइटों की भी अच्छी रेंज उपलब्ध है।