राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज कर्मचारियों की वीरवार और शुक्रवार को प्रस्तावित हड़ताल टल गई है। बुधवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की परिवहन आयुक्त अतुल द्विवेदी और महानिदेशक निखिल गजराज के साथ साढ़े चार घंटे चली बैठक में कई मांगों पर सहमति बन गई। आठ मांगों पर चर्चा के लिए 25 नवंबर को परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ दोबारा बैठक होगी।
हड़ताल टलने से अब यात्रियों को त्योहारी सीजन में कहीं आने-जाने में दिक्कत नहीं आएगी। मीटिंग में सहमति बनी कि दूसरे राज्यों में बिना टिकट यात्री मिलने पर कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।