National
दिल्ली-मुंबई और हावड़ा रूट पर खत्म होगा वेटिंग का झंझट, पटरी पर उतरेंगे 21000 से ज्यादा नए आधुनिक ट्रेन कोच
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दिल्ली, मुंबई और हावड़ा जैसे देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों पर सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों को जल्द लंबी वेटिंग लिस्ट और जनरल डिब्बों की धक्का-मुक्की से राहत मिलेगी। देश के प्रमुख रेल कॉरिड
लेखक Amarish Kumar152K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दिल्ली, मुंबई और हावड़ा जैसे देश के सबसे व्यस्त रेल मार्गों पर सफर करने वाले करोड़ों यात्रियों को जल्द लंबी वेटिंग लिस्ट और जनरल डिब्बों की धक्का-मुक्की से राहत मिलेगी। देश के प्रमुख रेल कॉरिडोर पर अगले तीन वित्तीय वर्षों में 21,742 नए आधुनिक डिब्बे पटरियों पर उतारेंगे।
नए कोच प्रोडक्शन प्रोग्राम के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2028-29 के बीच इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (चेन्नई), रेल कोच फैक्ट्री (कपूरथला) और माडर्न कोच फैक्ट्री (रायबरेली) में इन डिब्बों का निर्माण पूरा किया जाएगा। वर्ष 2026-27 में 9,094 कोच, 2027-28 में 6,564 कोच और 2028-29 में 6,084 कोच बनाए जाएंगे।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
