National
केजीएमयू में हिंदू विरोधी डीन, छुट्टी मांगने पर गैर मुस्लिम डाक्टर से कहा- क्या खुद मुखाग्नि दोगे
जागरण संवाददाता, लखनऊ । किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के मतांतरण प्रकरण में पैथोलाजी विभाग का आंतरिक माहौल भी सवालों के घेरे में है। एसटीएफ की जांच रिपोर्ट में इसके विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेश बाबू की हिंदू विरोध
लेखक Avaneesh Kumar Mishra64K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ । किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के मतांतरण प्रकरण में पैथोलाजी विभाग का आंतरिक माहौल भी सवालों के घेरे में है। एसटीएफ की जांच रिपोर्ट में इसके विभागाध्यक्ष प्रो. सुरेश बाबू की हिंदू विरोधी विचारधारा और रेजिडेंट डाक्टरों के साथ छुट्टी को लेकर भेदभाव का उल्लेख है।
एसटीएफ की रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्लिम रेजिडेंट डाक्टरों को नमाज, विवाह और निजी कार्यों के लिए आसानी से छुट्टी मिल जाती थी। गैर मुस्लिम डाक्टरों को छठ पूजा और दादा-दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भी परेशान किया जाता था। दादा-दादी की मौत पर रेजिडेंट डॉ. हर्षित जैन से छुट्टी मांगने पर कहा गया कि क्या तुम खुद मुखाग्नि दोगे।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
