National
कमरे में चल रहा था पंखा और सड़ रहा था शव; जमुई में ई-रिक्शा चालक की संदिग्ध मौत
संवाद सूत्र, सिकंदरा(जमुई)। लछुआड़ थाना क्षेत्र के महना गांव में बुधवार को एक घर के कमरे से ई-रिक्शा चालक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बनारसी सिंह के पुत्र शैलेंद्र सिंह (45) के रूप में ह
लेखक Vidhu Shekhar87K पढ़े गए

संवाद सूत्र, सिकंदरा(जमुई)। लछुआड़ थाना क्षेत्र के महना गांव में बुधवार को एक घर के कमरे से ई-रिक्शा चालक का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बनारसी सिंह के पुत्र शैलेंद्र सिंह (45) के रूप में हुई है। घर से बदबू उठने के बाद ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बताया जाता है कि शैलेंद्र सिंह घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी और बच्चे ससुराल में रहते हैं। वे ई-रिक्शा चलाकर जीविकोपार्जन करते थे। गांव के किनारे उनका घर होने और आसपास दूसरे मकान नहीं रहने के कारण किसी को उनकी मौत की भनक तक नहीं लगी।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
