संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा के नाम पर अंधविश्वास के कारण उल्लुओं और अन्य वन्यजीवों की जान पर खतरा मंडराने लगा है। तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के चक्कर में वन्यजीवों के शिकार की आशंका को देखते हुए वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में वन विभाग अलर्ट हो गया है।
जंगल की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों की छुट्टियां रद कर दी गई हैं। नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे जंगलों में विशेष निगरानी और गश्ती बढ़ा दी गई है। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए विभाग ने टोल फ्री नंबर 1800 296 2222 जारी किया है।