राज्य ब्यूरो, रांची। हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-8 के 14 जवानों को दी गई वेतन वृद्धि वापस लेने और अतिरिक्त भुगतान की राशि एकमुश्त वसूलने के राज्य सरकार के आदेश को रद कर दिया है।
अदालत ने कहा कि जवानों को बिना कारण बताओ नोटिस जारी किए और उनका पक्ष सुने बिना वेतन वृद्धि वापस लेना उचित नहीं है। अदालत ने राज्य सरकार को जवानों को सभी परिणामी लाभ आठ सप्ताह के भीतर देने का निर्देश दिया है।