National
बलिया में सभासद को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस
जागरण संवाददाता, मनियर (बलिया) । नगर पंचायत मनियर के मनोनीत सभासद को मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर मनियर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा
लेखक Baliya Photographer169K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मनियर (बलिया)। नगर पंचायत मनियर के मनोनीत सभासद को मोबाइल फोन पर गाली-गलौज करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर मनियर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात निवासी मनोनीत सभासद दिलीप कुमार सिंह उर्फ टुनटुन सिंह पुत्र स्व. सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो नवंबर 2026 की शाम करीब छह बजे वह बाजार से घर पहुंचे थे। इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले की पहचान वार्ड नंबर सात निवासी राजेश कुमार सिंह पुत्र स्व. रमाधार सिंह के रूप में हुई।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
