National
अपनों को खोने का दर्द, ऊपर से फाइलों का चक्कर... हरियाणा के नारनौल में 100 से अधिक हिट एंड रन पीड़ित मुआवजे को तरसे
जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल जिले में 2022 के बाद हिट एंड रन की 100 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं के पीड़ितों में जिले के अलावा राजस्थान, उतरप्रदेश और मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।
लेखक Balwan Sharma103K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, नारनौल। नारनौल जिले में 2022 के बाद हिट एंड रन की 100 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं के पीड़ितों में जिले के अलावा राजस्थान, उतरप्रदेश और मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं।
जांच की लंबी प्रक्रिया, वास्तविक हकदारों की पहचान और उनको पीएम राहत और कैशलेस योजना के तहत उपचार का खर्च मुहैया करवाने की प्रक्रिया लंबी होने की वजह से राहत का इंतजार चल रहा है। इस योजना के तहत पीड़ितों के उपचार का खर्च सरकार को उठाना होता है।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
