राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। तिब्बती शरणार्थियों, पाकिस्तान, बर्मा, श्रीलंका और पूर्वी अफ्रीकी देशों से भारत में प्रवास करने वाले भारतीय मूल के लोगों को अब हरियाणा में सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी।
हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) में नौकरी की पात्रता केवल भारतीय नागरिकों तथा नेपाल और भूटान के नागरिकों तक सीमित होगी। हालांकि नेपाल और भूटान के नागरिकों की नियुक्ति इस शर्त पर होगी कि उन्हें सरकार द्वारा पात्रता प्रमाणपत्र जारी किया गया हो।