National
सांसद की 'फर्जी आईडी' और असली ठगी: धनबाद का शातिर गिरफ्तार, महाराष्ट्र तक फैले थे तार
जागरण संवाददाता, झरिया (धनबाद)। Fake Dhanbad MP Arrested: खुद को धनबाद का सांसद बताकर राजनीतिक रसूख का धौंस जमाने वाले भागा निवासी बबलू को पुणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुणे के शिवाजीनगर निवासी एक कारो
लेखक Sumit Raj Arora32K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, झरिया (धनबाद)। Fake Dhanbad MP Arrested: खुद को धनबाद का सांसद बताकर राजनीतिक रसूख का धौंस जमाने वाले भागा निवासी बबलू को पुणे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुणे के शिवाजीनगर निवासी एक कारोबारी से सामूहिक विवाह और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कराने के नाम पर 12 लाख रुपये से अधिक की ठगी करने का आरोप है।
मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुणे क्राइम ब्रांच की टीम धनबाद पहुंची और जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के भागा में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुणे क्राइम ब्रांच के एसआईपीएस राहुल कोलपे के नेतृत्व में पहुंची टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
