नवीन नवाज, श्रीनगर। नेशनल कान्फ्रेंस में खींचतान जारी है। इस बीच नेशनल कान्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा स्पीकर मुबारक गुल ने अपने आवास पर जुटे पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- आज होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को फिलहाल स्थगित किया जाता है।
गुल ने अपने आवास पर जुटे पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के मौजूदा राजनीतिक हालात और अपने साथियों, दोस्तों व कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए वह एक महत्वपूर्ण घोषणा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस फैसले के पीछे उनके समर्थकों की भावनाएं भी अहम हैं।