जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बगहा बाबा मंदिर से डोमवा ढाला के बीच वर्षा के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या दूर करने के लिए नगर निगम दो संपवेल का निर्माण करा रहा है। डोमवा ढाला और सेंदुली बेंदुली में बनाए जा रहे इन संपवेल पर करीब 7.40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों संपवेल के तैयार होने से भरवलिया और बड़गो वार्ड की करीब 50 हजार आबादी को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम का दावा है कि इनके संचालन से अगली वर्षा में दोनों वार्डों में जलभराव की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी।