जागरण संवाददाता, नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक लगाने व मुकदमा निरस्त करने की मांग करती याचिका को खारिज कर दिया है।
थाना कैंट, जिला देहरादून में कैबिनेट मंत्री पत्नी रेखा आर्य की ओर से पति साहू पर आईपीसी की धाराओं 120-बी, 323, 420, 467, 468, 471, 495, 498-ए, 504, 506 और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1) के तहत गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।