जागरण संवाददाता, फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक्सेंट कार से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार चला रहीं मूल रूप आगरा में ताजनगरी फेस वन निवासी सोनम चतुर्वेदी (45) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वह कंज्यूमर कोर्ट में न्यायिक मजिस्ट्रेट थीं। 
बुधवार सुबह करीब 9:45 बजे सोनम चतुर्वेदी स्विफ्ट डिजायर कार से जा रही थीं। बताया गया है कि आगे-पीछे चल रही दोनों कारों की गति अधिक थी। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर अनियंत्रित होकर आगे चल रही एक्सेंट कार से टकरा गई। टक्कर के बाद स्विफ्ट डिजायर पलट गई।