जागरण संवाददाता, वाराणसी। Varanasi Delhi Vande Bharat Express | वाराणसी-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ाने वाली पहली महिला लोको पायलट श्रीनी श्रीवास्तव हैं। वो गाजीपुर की रहने वाली हैं। दैनिक जागरण से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका सपना अब बुलेट ट्रेन चलाने पर है।
लोक निर्माण विभाग में अमीन रहे (अब सेवानिवृत्त) पंकज श्रीवास्तव के सिगरा अंतर्गत छित्तूपुर स्थित आवास पर दीपावली पर्व से पूर्व कई दिनों से खुशियाें ने डेरा डाला है।