National
दिवाली से पहले बड़ी कार्रवाई, रसगुल्लों में मक्खियां मिलीं तो खाद्य विभाग ने 220 किलोग्राम नष्ट कराए
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिष्ठान भंडारों, दुकानों पर जांच की।
लेखक Dilshad Ali149K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। दीपावली पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिष्ठान भंडारों, दुकानों पर जांच की।
जांच के दौरान जौली रोड पर मिष्ठान भंडार पर बिक्री के लिए रखे रसगुल्लों में मक्खियां पड़ी मिलीं। इस पर तत्काल 220 किलोग्राम रसगुल्लों को नष्ट कराया गया। आरोपित दुकानदार के विरुद्ध नोटिस जारी किया गया है।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मिठाइयों, खाद्य सामग्री की जांच करने में लगी है। सहायक आयुक्त द्वितीय अर्चना धीरान ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान के साथ मिष्ठान भंडारों की जांच की।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
