National
बिहार में नदी की गाद से बनेंगी सड़कें, नीतीश कुमार की पुरानी डिमांड पर केंद्र सरकार से बनी बात
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में हर साल बाढ़ की समस्या से जूझने वाले लोगों के लिए नदियों की गाद अब परेशानी के साथ विकास का संसाधन भी बन सकती है। वर्षों से लंबित गाद प्रबंधन की मांग को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार और बिहार सर
लेखक Raman Shukla39K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में हर साल बाढ़ की समस्या से जूझने वाले लोगों के लिए नदियों की गाद अब परेशानी के साथ विकास का संसाधन भी बन सकती है। वर्षों से लंबित गाद प्रबंधन की मांग को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार और बिहार सरकार ने नदियों व जलस्रोतों से वैज्ञानिक तरीके से गाद निकालने और उसका उपयोग राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में करने के लिए समझौता किया है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसे बिहार के जल प्रबंधन और बाढ़ नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया है। उन्होंने इस मांग को लंबे समय से उठाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बुधवार को मुलाकात भी की।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
