जागरण संवाददाता, रांची। दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रांची और गोरखपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 08629/08630 रांची-गोरखपुर-रांची दिवाली/छठ स्पेशल का परिचालन तीन-तीन फेरे के लिए किया जाएगा।
ट्रेन संख्या 08629 रांची-गोरखपुर स्पेशल पांच नवंबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को रांची से रवाना होगी। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 08630 गोरखपुर-रांची स्पेशल छह नवंबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से प्रस्थान करेगी।