मेहताब आलम, हरिद्वार। पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर से फोन पर पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में उर्मिला सनावर को कोर्ट से जमानत मिल गई है। लेकिन, मंगलवार शाम तक भी उनके स्वजन जमानती लेकर कोर्ट नहीं पहुंचे।
इसलिए उर्मिला जेल से बाहर नहीं आ सकीं। अब उसे जेल में ही रहना पड़ेगा। इसके साथ ही देहरादून पुलिस अन्य मुकदमे में उर्मिला की ट्रांजिट रिमांड लेने हरिद्वार पहुंची। बता दें कि सोमवार को जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान उर्मिला सनावर की अधिवक्ता प्रीति सिंह चौहान ने तमाम मजबूत दलीलें पेश की।