National
त्योहार आते ही क्यों जागता है खाद्य विभाग? सैंपल की जांच रिपोर्ट आने से पहले ही बिक जाती हैं मिलावटी मिठाइयां
जागरण संवाददाता, रांची। दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी की मिठाई दुकानों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुकानों में तरह-तरह की मिठाइयां सजने लगी हैं और खरीदारी भी बढ़ रही है। लेकिन इस बीच मिठाइयों की गुणवत्ता और उनकी ता
लेखक Anuj Tiwari161K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी की मिठाई दुकानों में तैयारियां तेज हो गई हैं। दुकानों में तरह-तरह की मिठाइयां सजने लगी हैं और खरीदारी भी बढ़ रही है। लेकिन इस बीच मिठाइयों की गुणवत्ता और उनकी ताजगी को लेकर एक अहम सवाल खड़ा है।
ग्राहक दुकान से मिठाई तो खरीद रहे हैं, लेकिन उन्हें यह जानकारी नहीं मिल पा रही कि खुली मिठाई कब तैयार की गई है और उसे कितने समय तक सुरक्षित रूप से खाया जा सकता है। खासकर डिसप्ले काउंटर में रखी खुली मिठाइयों पर निर्माण तिथि और बेस्ट बिफोर की जानकारी नहीं होती।
हालांकि, खुली मिठाइयों पर बेस्ट बिफोर डेट प्रदर्शित नहीं करने को फिलहाल नियमों का उल्लंघन नहीं माना जा सकता। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने वर्ष 2020 में खुली मिठाइयों की बिक्री के दौरान उनके ट्रे या कंटेनर पर मिठाई का नाम, कीमत और बेस्ट बिफोर डेट प्रदर्शित करने का प्रावधान किया था। लेकिन वर्ष 2021 में इस व्यवस्था को वापस ले लिया गया।

-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)