National
ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं, फ्लाइट का किराया आसमान पर; छठ पूजा पर रांची आने के लिए देने होंगे 31 हजार रुपये
जागरण संवाददाता, रांची। दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे विमान यात्रियों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और अन्य महानगरों में नौकरी तथा पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए रांची आना महंग
लेखक Amit Singh145K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे विमान यात्रियों की जेब पर भारी बोझ पड़ रहा है। बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और अन्य महानगरों में नौकरी तथा पढ़ाई करने वाले लोगों के लिए रांची आना महंगा हो गया है।
सात नवंबर की यात्रा के लिए पूर्व में दर्ज किराये में बेंगलुरु से रांची का एकतरफा टिकट 30,999 रुपये, मुंबई से 26,693 रुपये और दिल्ली से 20,968 रुपये तक पहुंच गया था। यह सामान्य दिनों के किराये के मुकाबले लगभग तीन से चार गुना है।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)