संवाद सूत्र, छाता (मथुरा)। नवागत एसडीएम साक्षी शर्मा ने मंगलवार को छाता तहसील का पदभार ग्रहण किया। इसके तुरंत बाद उन्होंने तहसील परिसर का औचक निरीक्षण कर कामकाज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कई जगह अव्यवस्थाएं और खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में तुरंत सुधार के निर्देश दिए।