National
पुरानी पेंशन पर कर्मचारियों का अल्टीमेटम, 12 दिसंबर को दिल्ली में करेंगे ‘राष्ट्रीय आक्रोश रैली’
जागरण संवाददाता, लखनऊ। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लेकर एक बार फिर कर्मचारी एकजुट हो रहे हैं। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा का कहना है कि कर्मचारियों के पेंशन अधिकारों पर हमल
लेखक Mahendra Pandey110K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखनऊ। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लेकर एक बार फिर कर्मचारी एकजुट हो रहे हैं। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा का कहना है कि कर्मचारियों के पेंशन अधिकारों पर हमला हुआ तो इसका जवाब आंदोलन से दिया जाएगा। 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली राष्ट्रीय आक्रोश रैली में कर्मचारी अपनी ताकत दिखाएंगे।
लांबा मंगलवार को लखनऊ के प्रेरणा सदन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेंशन लाभों की समीक्षा में राजकोषीय अनुशासन और देश की आर्थिक स्थिति को आधार बनाने से कर्मचारियों में चिंता है। पुरानी पेंशन कोई खैरात नहीं, बल्कि कर्मचारी के वेतन का स्थगित हिस्सा है।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)