National
दीपावली से पहले बिगड़ने लगी बिहार की हवा: पटना समेत कई शहरों में बढ़ा प्रदूषण, दानापुर सबसे अधिक प्रभावित
जागरण संवाददाता, पटना। दीपावली आने से पूर्व राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर शहरों की हवा में प्रदूषण का असर दिखने लगा है।
लेखक Prabhat Ranjan168K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटना। दीपावली आने से पूर्व राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर शहरों की हवा में प्रदूषण का असर दिखने लगा है।
गुलाबी ठंड के साथ वातावरण में धूलकण और धुएं का ठहराव बढ़ने लगा है। इसका असर वायु गुणवत्ता पर पड़ रहा है। पटना के साथ राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भी वायु प्रदूषण को लेकर चिंता बढ़ने लगी है।
ऐसे में दीपावली के दौरान पटाखों से निकलने वाले धुआं स्थिति को गंभीर बना सकता है। शहरों में बढ़ते वाहनों का दबाव, निर्माण कार्यों से उड़ने वाली धूल, सड़कों पर जमी मिट्टी और कचरा जलाने की घटनाएं प्रदूषण के प्रमुख कारण हैं।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)