National
'उत्सव के उल्लास को उपद्रव में बदलने की साजिश नहीं की जाएगी बर्दाश्त', सीएम योगी ने दी सख्त चेतावनी
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्सव के उल्लास को उपद्रव में बदलने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दीपावली, देव दीपावली, छठ व अन्य आगामी पर्व व त्योहार उल्लास और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक हैं।
लेखक Shobhit Srivastava148K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्सव के उल्लास को उपद्रव में बदलने की साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दीपावली, देव दीपावली, छठ व अन्य आगामी पर्व व त्योहार उल्लास और सामाजिक सौहार्द के प्रतीक हैं।
इन अवसरों पर प्रदेश में सुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था चाक-चौबंद की जाए। उन्होंने त्योहारों के मद्देनजर 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करने और कानून व्यवस्था से जुड़े शासन से लेकर तहसील व थाना स्तर तक के सभी अधिकारियों व कर्मियों के अवकाश निरस्त करने के निर्देश दिए हैं।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)