संवाद सहयोगी, जमालपुर (मुंगेर)। दीपावली और लोकआस्था के महापर्व छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने एक बड़ा कदम उठाया है। यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे ने रांची और पूर्णिया कोर्ट के बीच तीन फेरे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस विशेष ट्रेन का सीधा लाभ मुंगेर, जमालपुर और बरियारपुर सहित आसपास के तमाम रेल यात्रियों को मिलेगा, क्योंकि इन स्टेशनों पर इस ट्रेन का आधिकारिक ठहराव दिया गया है।