जागरण संवाददाता, लखनऊ। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है चार दिवसी इस महापर्व की शुरुआत नहाए खाए से होगी 13 नवंबर से नहाय खाय से होने वाले अनुष्ठान का मुख्य आयोजन 15 और 16 नवंबर को लक्ष्मण मेला स्थल के छठ घाट पर होगा। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से होने वाले इस मुख्य आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
इस दौरान व्रती महिलाएं भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी।आयोजन में लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी समेत 100 से अधिक लोक कलाकार छठ मैया का गुणगान करेंगे।

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि लक्ष्मण मेला घाट की साफ-सफाईऔर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया गया। 14 नवंबर तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी, जिससे व्रतियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। 15 नवंबर को शाम चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा।