National
देहरादून के 6814 स्ट्रीट वेंडर्स हुए आत्मनिर्भर, पीएम स्वनिधि योजना से संवरा कारोबार
जागरण संवाददाता, देहरादून। रेहड़ी-पटरी लगाकर आजीविका चलाने वाले छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नगर निगम ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया। मंगलवार को महापौर सौरभ थपल
लेखक Vijay Joshi69K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, देहरादून। रेहड़ी-पटरी लगाकर आजीविका चलाने वाले छोटे कारोबारियों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए नगर निगम ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया। मंगलवार को महापौर सौरभ थपलियाल ने महोत्सव का शुभारंभ करते हुए फेरी व्यवसायियों से केंद्र सरकार की इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में योजना की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए सिटी मिशन मैनेजर विजयपाल सिंह नेगी ने बताया कि नगर निगम देहरादून क्षेत्र में अब तक विभिन्न बैंकों के माध्यम से 6814 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। इसके तहत करीब 11.63 करोड़ रुपये की कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराई गई है।



-1795421286380.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)